वेलिंग्टन मैन ऑफ द मैच (3/25) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से मेबजान न्यू जीलैंड ने रविवार को यहां वेस्टपैक स्टेडियम में खेले गए दूसरे T20 मैच में इंग्लैंड को 21 रनों से मात दी। अब तीन मैचों की सीरीज इस सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं। न्यू जीलैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में उतरी इंग्लैंड की टीम को मेजबान ने 19.5 ओवर में 155 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने 39, क्रिस जॉर्डन ने 36 और कप्तान इयोन मोर्गन ने 32 रनों का योगदान दिया। मेजबान न्यू जीलैंड की ओर से सेंटनर के तीन विकेटों के अलावा कप्तान टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन और इश सोढ़ी ने दो-दो जबकि डेरील मिशेल ने एक विकेट हासिल किया। इससे पहले, न्यू जीलैंड ने जेम्स नीशम और मार्टिन गप्टिल के तेज तर्रार पारियों की मदद से 8 विकेट पर 178 रन का मजबूत स्कोर बनाया। नीशम ने 22 गेंदों पर 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 42, जबकि गप्टिल ने 28 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों के सहारे 41 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा कोलिन डी ग्रैंडहोम और रॉस टेलर ने 28-28 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने 3, सैम करन ने 2 और शाकिब महमूद, आदिल राशिद तथा लेविस ग्रेगोरी ने 1-1 विकेट चटकाए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34qXuZa






0 comments:
Post a Comment