Saturday, November 2, 2019

T20: दिल्ली में यह तूफानी बल्लेबाज कर सकता है डेब्यू

नई दिल्लीभारतीय कार्यवाहक कप्तान ने शनिवार को संकेत दिया कि मुंबई के ऑलराउंडर को रविवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती टी20 मैच में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका दिया जा सकता है। कप्तान ने युवा दुबे और संजू सैमसन की काफी प्रशंसा की, उन्होंने केरल के विकेटकीपर के अनुभव की बात भी कही। रोहित ने कहा कि इन दोनों में से एक खिलाड़ी को अंतिम एकादश में खेलते हुए देखा जा सकता है और जिस तरह से वह युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत का समर्थन कर रहे थे, यह स्पष्ट था कि दुबे को अंतरराष्ट्रीय पदार्पण दिया जा सकता है। रोहित ने मैच से पहले कहा, ‘हम अभी आकलन करेंगे और मैच से पहले भी विचार किया जायेगा। लेकिन दोनों (संजू और दुबे) निश्चित रूप से दौड़ में हैं। इनमें से एक को निश्चित रूप से खिलाया जायेगा। आप इन्हें अंतिम एकादश में खेलते हुए देख सकते हैं। हर किसी के लिये दरवाजे खुले हैं। किसी भी समय कोई भी अंतिम एकादश में खेल सकता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2C7QhB6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support