नागपुर भारतीय टीम के लेग स्पिनर टी-20 में इंटरनैशनल स्तर पर अपने 50 विकेट पूरे करने से महज 1 विकेट की दूरी पर हैं। जब सीरीज शुरू हुई थी तो वह 4 विकेट दूर थे, लेकिन दिल्ली और राजकोट में उन्होंने 3 विकेट झटकने की वजह से वह अपने स्पेशल पचासे के करीब पहुंच गए हैं। जब रविवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट असोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच में चहल की कोशिश यह मुकाम हासिल करने की होगी। चहल से पहले और रविचंद्रन अश्विन ही भारत के लिए यह मुकाम हासिल कर सके हैं। चहल ने 2016 से इंटरनैशनल स्तर पर पदार्पण किया था और 2019 विश्व कप तक वह टीम की मजबूत कड़ी बने रहे। इसके बाद हालांकि उन्हें नियमित रूप से अंतिम-11 में जगह नहीं मिली, क्योंकि भारत ने उनके स्थान पर रविंद्र जडेजा को उनकी फील्डिंग और निचले क्रम में बल्लेबाजी करने की क्षमता के कारण उन्हें तरजीह दी। इसके बाद अब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया। चहल के नाम 33 मैचों में 49 विकेट है। उनसे अधिक चोट के कारण बाहर चल रहे बुमराह के टी-20 इंटरनैशनल मैचों में कुल 51 विकेट हैं। अश्विन के नाम 52 विकेट हैं। इस ऑफ स्पिनर ने 2017 के बाद से भारत के लिए एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34KR9rD






0 comments:
Post a Comment