Monday, November 18, 2019

मैच से पहले प्लेइंग XI बताया, क्रिकेटर पर बैन

होबार्ट की विकेटकीपर एमिली स्मिथ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की भ्रष्टाचार रोधी नीति के उल्लंघन के कारण महिला बिग बैश लीग से बैन कर दिया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार, ‘एमिली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो पोस्ट किया जो दो नवंबर को बर्नी के वेस्ट पार्क में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए सीमित क्षेत्र में बनाया गया था। इसमें सिडनी थंडर के खिलाफ हरिकेंस की प्लेइंग इलेवन की भी जानकारी थी।’ माना जा रहा है कि प्लेइंग इलेवन का इस्तेमाल मैचों पर सट्टेबाजी और नकद पुरस्कार देने वाली ‘फेंटसी’ लीग के लिए किया जा सकता था। सीए ने बयान में पुष्टि की कि यह विडियो मैच शुरू से एक घंटा पहले डाला गया। यह मैच हालांकि बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया और इसमें टॉस भी नहीं हो पाया। उल्लेखनीय है कि बिग बैश लीग में प्लेइंग इलेवन का खुलासा टॉस के दौरान किया जाता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस तरह के नियमों को लेकर काफी सख्त होती है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37kttwi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support