कोलकाता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में जो कुछ हासिल किया है, उसकी बराबरी करने में युवा विकेटकीपर को 15 साल लग जाएंगे। गांगुली ने हालांकि खराब दौर से गुजर रहे पंत का साथ दिया है और कहा है कि वह आलोचनाओं से सीखते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करें। गांगुली के मुताबिक खराब दौर में पंत को ‘धोनी-धोनी’ जैसे नारे भी सुनाई देंगे लेकिन उन्हें इन्हें नजरअंदाज करना होगा। गांगुली ने कहा, ‘दबाव और चुनौतियां पंत के लिए अच्छी हैं। उन्हें इससे सीखने को मिलेगा। उन्हें धोनी-धोनी नारा सुनने दीजिए क्योंकि इस तरह के दबाव से ही वह अपने लिए रास्ता निकालेंगे।’ गांगुली ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट को धोनी के योगदान के लिए धन्यवाद करना चाहिए। गांगुली ने यह भी कहा कि धोनी ने जो हासिल किया है, उसे पाने में पंत को 15 साल लग जाएंगे। बकौल सौरभ, ‘धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ किया है, उसे हम सिर्फ धन्यवाद कहकर चुका नहीं सकते। हम इस सम्बंध में विचार कर रहे हैं। हम विराट, चयनकर्ताओं से बात कर रहे हैं और हम धोनी के भविष्य को लेकर सही समय पर निर्णय लेंगे।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DTwN4k






0 comments:
Post a Comment