Saturday, December 21, 2019

1 विकेट, और शमी का रेकॉर्ड तोड़ देंगे कुलदीप

कटक वनडे इतिहास में दूसरी बार हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव एकदिवसीय क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरा करने से एक विकेट दूर हैं। 25 साल के कुलदीप अगर रविवार को यहां बाराबाती स्टेडियम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच में एक विकेट और हासिल करते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले 22वें भारतीय बन जाएंगे। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने 54 वनडे मैचों में अब तक 99 विकेट लिए हैं। वह अगर अपने 100 विकेट पूरे कर लेते हैं तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। फिल्हाल यह रेकॉर्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 55 वनडे मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। कुलदीप साथ ही 100 विकेट पूरे करने वाले आठवें भारतीय स्पिनर बन जाएंगे। पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले वनडे में भारत के सबसे सफल स्पिनर हैं। उन्होंने 269 वनडे मैचों में 334 विकेट चटकाए हैं। कुलदीप ने बुधवार को ही एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में हैटट्रिक ली थी और वनडे में उनकी यह दूसरी हैटट्रिक है। कुलदीप ने इससे पहले 21 सितंबर 2017 को कोलकाता में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैटट्रिक ली थी। वह अंडर-19 स्तर पर भी हैटट्रिक ले चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2sULmSH
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support