Sunday, December 22, 2019

रोहित ने तोड़ा जयसूर्या का 22 साल पुराना रेकॉर्ड

कटक भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ने वनडे इंटरनैशनल में 22 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित ने रविवार को वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 के स्कोर पर पहुंचते ही वह एक साल में सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज ने जयसूर्या ने 1997 में 2387 रन बनाए थे। वहीं रोहित ने इस मैच से पहले 2019 में अभी तक पारी की शुरुआत करते हुए 2379 रन बनाए थे। रोहित यूं भी इस साल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने ओपनर के रूप में इस साल अभी तक सभी प्रारूपों में 10 शतक लगाए हैं। रोहित ने विशाखापत्तनम में 159 रनों की पारी खेली थी। यह इस साल वनडे इंटरनैशनल में उनकी सातवीं सेंचुरी थी। वर्ल्ड कप 2019 में रोहित ने पांच शतक लगाए थे और एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। इसके अलावा टेस्ट में भी उन्हें पारी की शुरुआत करने का मौका मिला और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उन्होंने तीन शतक लगाए थे। कटक में वेस्ट इंडीज को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिला। निकोलस पूरन और कप्तान कायरन पोलार्ड की धमाकेदार पारियों के दम पर वेस्ट इंडीज ने पांच विकेट पर 315 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2EGAMBy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support