मेलबर्न (CA) 2021 में भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बीसीसीआई से एक से अधिक दिन रात के टेस्ट खेलने का अनुरोध करेगा। दोनों बोर्ड के अधिकारी अगले साल जब जनवरी में तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान मिलेंगे तो इस टेस्ट सीरीज की रूपरेखा पर बात की जाएगी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात के पहले टेस्ट में भारत की जीत के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस प्रस्ताव को लेकर उत्साहित है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल 14 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान बीसीसीआई अधिकारियों से मिलेगा। एडिंग्स ने कहा, 'भारत ने दिन रात का पहला टेस्ट खेल लिया है। अब वे इसके लिए तैयार होंगे। मुझे यकीन है कि वे दिन रात के और टेस्ट खेलेंगे। हमें जनवरी में इसका इंतजार रहेगा।' एडिंग्स ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहता है कि बीसीसीआई आगामी सीरीज में एक और टेस्ट जोड़े। उन्होंने कहा, 'हम चाहते हैं कि भारत के खिलाफ 5 टेस्ट खेलें। उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा हो सकेगा।' उन्होंने कहा, 'भारत दिन रात का टेस्ट खेलने को राजी हो गया है, जो अच्छी बात है। इससे साबित होता है कि सौरभ गांगुली को खेल की परवाह है। मैं जनवरी में हमारे बोर्ड के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर बीसीसीआई के नए प्रशासन से इस पर बात करूंगा।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DTcofM






0 comments:
Post a Comment