नई दिल्ली को उनके खेल पर काफी सलाह दी जाती हैं लेकिन टीम इंडिया के कप्तान को उनके प्रदर्शन से कोई खास ऐतराज नहीं हैं। वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज के पहले मैच में टॉस के बाद कोहली से जब पूछा गया कि वह पंत को क्या सलाह देंगे तो उन्होंने कहा, 'गेंद को देखो और हिट करो।' भारत ने हैदराबाद में टॉस जीतकर वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोहली ने टॉस के बाद कहा कि बाद में मैदान में काफी ओस हो जाती है और यह विकेट बल्लेबाजी करने के लिए काफी अच्छा है। ऐसे में बाद में जब गेंद गीली हो जाएगी तब बल्लेबाजी करना आसान होगा। कोहली ने कहा कि टॉस आपके नियंत्रण में नहीं होता ऐसे में आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार होना चाहिए। टीम में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की वापसी हुई है। कोहली ने कहा कि इन खिलाड़ियों के टीम में आना अच्छी बात है। कोहली ने कहा कि भुवनेश्वर ने इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया है। देखें स्कोरकार्ड- पंत के बारे में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हम चीजों को काफी जटिल कर देते हैं। मेरी तो पंत को एक ही सलाह है- 'गेंद को देखो और हिट करो। जरूरी है कि वह आईपीएल माइंटसेट में बने रहें। सारी दुनिया आपको देख रही है उन्हें और मीडिया को नजरअंदाज करें।' भारत- रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (C), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (w), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल वेस्ट इंडीज: लिंडल सिमंस, इविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हैटमेयर, कायरन पोलार्ड (कप्तान), दिनेश रामदीन (WK), जेसन होल्डर, हेडन वॉल्श, शेल्डन कॉटरेल, केसरिक विलियम्स, खारी पियरे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/389osr0






0 comments:
Post a Comment