कराचीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका अगले साल मार्च में संक्षिप्त सीरीज के लिए टीम को पाकिस्तान दौरे पर भेजेगा। इस दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के निवेदन को अस्वीकार कर दिया है जिस पर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड से बातचीत जारी है। खान ने कहा, ‘उन्होंने (साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड) हमारे निमंत्रण पर सकारात्मक रूख अपनाया है। हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि वे टी20 सीरीज के लिए यहां आएंगे।' पढ़ें, पाकिस्तान ने आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीमों को भी टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज के लिए आमंत्रित किया है। खान ने कहा कि वे जनवरी-फरवरी में दो टेस्ट मैच और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि बांग्लादेश जल्द ही इस सीरीज के लिए हामी भर देगा। उन्होंने कहा, ‘हमारी मुख्य प्राथमिकता यह है कि पाकिस्तान में टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नियमित तौर पर खेला जाए। किसी भी टीम के पाकिस्तान आने में कोई समस्या नहीं है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2EhJ4Qk






0 comments:
Post a Comment