Saturday, December 7, 2019

टीम की जीत के लिए किसी भी मुश्किल परिस्थिति का हिस्सा बनना चाहता हूं: कार्तिक

चेन्नैअनुभवी क्रिकेटर ने शनिवार को यहां कहा कि वह किसी भी मुश्किल परिस्थिति का हिस्सा बनना चाहेंगे जिससे युवाओं का काम आसान हो और टीम जीत दर्ज कर सके। कार्तिक ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, 'मैंने कभी कुछ अलग करने की कोशिश नहीं की है। मैं खुद से कहता हूं कि खुद ही मैच जीतांऊ। मैं उस स्थिति का हिस्सा बनना चाहता हूं ताकि युवाओं को आसानी हो।' कार्तिक और उनकी पत्नी स्क्वाश खिलाड़ी एक कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्तिक ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह जरूरी है कि मैं अपने अनुभव और ताकत का इस्तेमाल कर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकाल कर जीत तक ले जाऊं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DWKXS4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support