नई दिल्लीवेस्ट इंडीज के कप्तान ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ ‘अंडरडॉग’ माना और कहा कि उनकी टीम शुक्रवार से शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए बेसिक्स पर ध्यान देगी। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार पोलार्ड ने कहा, ‘हमारा सामना एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी से है और हम अंडरडॉग रहेंगे और यह सही है लेकिन यह अपनी प्रतिभा पर विश्वास करने और रणनीति पर अमल करने से जुड़ा है और जब आप ऐसा करते हैं तो कुछ भी संभव है।’ उन्होंने कहा, ‘कुछ विभाग हैं जिनमें सुधार की जरूरत होती है और जब आप ऐसा करते हैं तो अधिकतर आपको अनुकूल परिणाम मिलता है।’ मौजूदा आईसीसी टी20 चैंपियन वेस्ट इंडीज तीन टी20 मैचों की सीरीज से अपने दौरे की शुरुआत करेगा जिसका पहला मैच छह दिसंबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मैच 8 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। 11 तारीख को सीरीज का तीसरा मैच मुंबई में होगा। इसके बाद तीन वनडे इंटरनैशनल मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 15 दिसंबर को चेन्नै में खेला जाएगा। 18 तारीख को विशाखापत्तनम दूसरा वनडे इंटरनैशनल और कटक में 22 दिसंबर को वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला होगा। वेस्ट इंडीज की टीम ने हाल ही में वनडे सीरीज में अफगानिस्तान को मात दी है और विंडीज की कप्तान पोलार्ड का कहना है कि वह टीम के प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, 'अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज हमारे खिलाड़ियों ने काबिले तारीफ प्रदर्शन किया। इससे हमें भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है।' भारत और वेस्ट इंडीज के बीच हुए 14 टी20 इंटरनैशनल मुकाबलों में से भारत ने 8 मैच जीते हैं और पांच में वेस्ट इंडीज टीम ने जीत हासिल की है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकाला।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Yd3anL






0 comments:
Post a Comment