Tuesday, December 24, 2019

टेस्ट: साल के अंत में टॉप पर विराट, रहाणे खिसके

दुबईभारतीय कप्तान इस साल का अंत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज के रूप में करेंगे जबकि अजिंक्य रहाणे आईसीसी की ताजा विश्व रैंकिंग में एक पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गए। कोहली के 928 रेटिंग अंक हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान से 17 अंक आगे हैं। न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (864) साल का अंत नंबर-3 के रूप में करेंगे। चेतेश्वर पुजारा (791) ने अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है लेकिन रहाणे सातवें स्थान पर खिसक गए हैं। रहाणे की जगह पाकिस्तान के बाबर आजम ने ली है। आजम ने श्रीलंका के खिलाफ कराची में दूसरे टेस्ट मैच में नाबाद शतक और 60 रन बनाए थे तथा वह तीन पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। पढ़ें, भारत की तरफ से शीर्ष 20 में शामिल अन्य बल्लेबाजों में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (12वें) और रोहित शर्मा (15वें) शामिल हैं। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने छठा स्थान बरकरार रखा है। पेसर जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से ही बाहर हैं। गेंदबाजों की सूची में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस शीर्ष पर हैं। टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में रविंद्र जडेजा वेस्ट इंडीज के जेसन होल्डर के बाद दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत 360 अंक लेकर शीर्ष पर है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया (216), पाकिस्तान (80), श्रीलंका (80), न्यू जीलैंड (60) और इंग्लैंड (56) का नंबर आता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZkdOtq
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support