हैदराबादवेस्ट इंडीज ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू हो रही सीमित ओवरों की सीरीज से पूर्व बुधवार को को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया। देसाई को दो साल का अनुबंध दिया गया है और वह शुक्रवार को यहां होने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व टीम से जुड़ेंगे। देसाई ने 12 साल के करियर के दौरान अफगानिस्तान, नेपाल, कनाडा, भारत की क्षेत्रीय टीमों और आईपीएल टीमों राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लॉयंस के साथ कोच की भूमिका निभाई है। इससे पहले वह यूएई की टीम के बल्लेबाजी कोच थे। वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा, ‘हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार 6 दिसंबर को भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मैच से पूर्व देसाई वेस्ट इंडीज टीम के साथ जुड़ेंगे।’ पढ़ें, ' भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद वेस्ट इंडीज की टीम तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज भी खेलेगी। वेस्ट इंडीज के मुख्य कोच फिल सिमंस ने कहा, ‘मैंने इससे पहले भी मोंटी के साथ काम किया है और वह शानदार कोच हैं। उन्होंने साबित किया है कि उनमें क्षमता है कि खिलाड़ियों की प्रतिभा में सुधार कर सकें और मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।’ देसाई ने कहा, ‘मैं मुख्य कोच फिल सिमंस और क्रिकेट निदेशक जिमी एडम्स और अपने कप्तानों के साथ काम करने को बेताब हूं जिससे कि हमारी टीम की सफलता में हरसंभव योगदान दे सकूं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2qkfkyP






0 comments:
Post a Comment