Friday, December 13, 2019

क्यों बदला संन्यास का फैसला? ड्वेन ब्रावो ने खोले राज

नई दिल्लीवेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के साथ मतभेदों के कारण खेल को अलविदा कहने वाले हरफनमौला ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का ऐलान किया। ब्रावो ने कहा कि वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड की सत्ता में बदलाव के कारण उन्होंने मन बदला है। पूर्व टीम मैनेजर रिकी स्केरिट अब डेव कैमरन की जगह बोर्ड के नए अध्यक्ष बने हैं। ब्रावो ने एक बयान में कहा, ‘आज मैं अंतरराष्ट्रय क्रिकेट में वापसी की घोषणा करता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैने यह फैसला प्रशासनिक स्तर पर बोर्ड में हुए बदलाव के बाद लिया है। मैं कुछ समय से इस बारे में सोच रहा था और सकारात्मक बदलावों ने मेरे फैसले को मजबूत किया।’ ब्रावो का कैमरन के साथ झगड़ा हुआ था जिन पर उसने कैरियर तबाह करने का आरोप लगाया था। यह 2014 में हुआ था जब ब्रावो की अगुवाई वाली वेस्ट इंडीज टीम बोर्ड के साथ भुगतान विवाद के कारण भारत दौरा बीच में छोड़कर चली गई थी। ब्रावो ने वेस्ट इंडीज के लिए 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी20 खेले। वह चेन्नै सुपर किंग्स के लिये आईपीएल खेलते हैं। इसके अलावा पीएसएल, बिग बैश लीग, कैरेबियाई प्रीमियर लीग, कनाडा लीग और अबुधाबी टी10 लीग भी खेले।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36wA5ql
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support