Monday, December 9, 2019

पंत के खिलाफ 'धोनी-धोनी' सुन विराट को आया गुस्सा

तिरुवनंतपुरम वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान दर्शकों द्वारा धोनी.. धोनी... की चांटिंग सुनकर भारतीय कप्तान अपना आपा खो बैठे। दरअसल मैच के पांचवें ओवर में भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने जैसे ही इविन लुईस का कैच छोड़ा तो दर्शक नाराज हो गए। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने पंत की हूटिंग करते हुए 'धोनी-धोनी' के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए। विराट उस वक्त बाउंड्री पर ही फील्डिंग कर रहे थे और उन्होंने इस पर तुरंत दर्शकों की ओर देखते हुए हाथों से इशारा किया कि वे यह क्या कर रहे हैं। उन्होंने दर्शकों को ऐसा करने से मना किया। उनका गुस्सा उनके हावभाव में साफ नजर आ रहा था। सीरीज के पहले मैच में भी दर्शकों ने पंत की हूटिंग करते हुए धोनी के नाम के नारे लगाए थे। विराट ने सीरीज की शुरुआत से पहले भी फैंस से अपील की थी कि विकेटकीपिंग में पंत से होने वाली गलतियों पर वे उसे हूट न करें। भुवनेश्वर के इस ओवर में लगातार दो बार दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों के कैच छूटे थे। पंत से पहले लिंडल सिमंस का एक आसान सा कैच लॉन्ग ऑन के क्षेत्र वॉशिंग्टन सुंदर ने छोड़ दिया था। इस जीवनदान का दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाजों ने जमकर फायदा उठाया और विंडीज की की जीत के लिए मजबूत नींव रखी। लिंडल सिमंस ने अपनी इस पारी में 45 गेंद में नाबाद 67 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। सिमंस को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2rl54H9
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support