नई दिल्ली इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अपनी पुरानी यादों को टटोल रहे हैं। इन्हीं यादों में अपनी पत्नी साक्षी के साथ जुड़ा एक फनी किस्सा धोनी ने अपने फैन्स के साथ सोशल वेबसाइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। धोनी ने अपनी पत्नी के साथ इस विडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी शानदार लिखा है। धोनी ने चुटकी लेते हुए साक्षी को बताने की कोशिश की है कि आखिर ऐक्टिंग करना कितना चुनौतीपूर्ण है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया साक्षी धोनी का यह विडियो किसी ऐड शूट का है और साक्षी धोनी यहां एक डायलॉग डिलिवरी करने के लिए रहर्सल कर रही हैं। जब दो-तीन बार की कोशिशों के बाद भी साक्षी को डायलॉग बोलने में दिक्कत आई तो धोनी ने उनको सलाह भी दी है। एक कागज पर लिखे अपने डायलॉग को साक्षी देखकर पढ़ती हैं लेकिन कैमरे पर होने के चलते वह नर्वस हैं और हर बार डॉयलॉग को पूरा नहीं पढ़ पाती हैं। इस बीच साक्षी अपनी गलती पर हंसती भी हैं। इस बीच धोनी उनसे पूछते हैं कि जब तुम देखकर भी नहीं बोल पा रही हो तो डायलॉग की डिलिवरी कैसे दोगी? इस दौरान धोनी हंस भी रहे हैं। अपनी मुस्कुराहट को धोनी ने शायद अपने कैप्शन में समझाने की कोशिश की है। धोनी ने यहां यह विडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है, 'इतिहास से कुछ धमाका। जब आप टेबल घुमा देते हैं और डायरेक्टर को ही डायलॉग डिलिवरी के लिए बोलते हैं खासतौर से तब जब वह लगातार कह रही हो यह बिल्कुल आसान डायलॉग है और आपको इसे एक ही टेक में कर देना चाहिए।' धोनी ने आगे लिखा, 'समय तेजी से भाग रहा है यह एक साल से ज्यादा पुराना हो गया है।' धोनी का यह विडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PLHPhu






0 comments:
Post a Comment