मुंबईभारतीय टीम ने बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्ट इंडीज को 67 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में विंडीज की टीम 8 विकेट पर 173 रन ही बना सकी। भारतीय कप्तान ने इस जीत और अपनी 29 गेंदों में खेली गई नाबाद 70 रनों की बेजोड़ पारी को वाइफ के लिए स्पेशल गिफ्ट बताया है। उन्होंने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी के दिन खेली गई पारी के बारे में कप्तान ने कहा- यह पारी खास है। आज मेरी शादी की दूसरी सालगिरह है, इसलिए यह जीत मेरी पत्नी अनुष्का के लिए स्पेशल गिफ्ट है। यह खास रात रही और जो पारी मैंने खेली वह मेरे करियर की सबसे खास पारियों में शामिल है। बताया क्या था प्लान उन्होंने मैच के बाद अपने प्लान को लेकर कहा, 'मैंने पहले बैटिंग करने और मैच जीतने के बारे में काफी बात की थी। उसे सिर्फ मैदान पर जाकर अंजाम देना था। ऐसा हुआ भी। बैटिंग के दौरान मैंने केएल राहुल से कहा कि लंबे समय तक खेलने की कोशिश करो और एक छोर संभाले रखो।' टी-20 इंटरनैशनल में सबसे अधिक रनों का रेकॉर्ड रोहित के साथ संयुक्त रूप से शेयर करने वाले विराट ने अपनी पारी में 4 चौके और 7 छक्के लगाए। रोहित और राहुल की तारीफ रोहित और राहुल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा- रोहित और राहुल ने जबरदस्त बैटिंग की। हमने जो प्लान बनाया था उसे इन दोनों बल्लेबाजों ने अंजाम तक पहुंचाया। मैदान बैटिंग के अनुकूल था और हमने अच्छा स्कोर किया। पहले बैटिंग करना और जीतना वाकई शानदार रहा। साथ ही विराट ने ऑस्ट्रेलियाई मैदानों की बड़ी बाउंड्री के बारे में कहा- ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए हमें बड़ी बाउंड्री का तोड़ निकालना पड़ेगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2E6ajgy






0 comments:
Post a Comment