Monday, December 23, 2019

धुएं ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को पहुंचाया अस्पताल

सिडनीकेनबरा में में सिडनी थंडर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच धुएं के कारण रद्य हुए मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल की तबीयत भी खराब हो गई। पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में लगी भयानक आग के कारण शनिवार को बीबीएल में यह मैच धुएं और खराब वायु गुणवत्ता के कारण रद्द कर दिया गया था। सिडल खेल रोके जाने से पहले केवल दो ही ओवर गेंदबाजी कर पाए थे। मैच रद्द होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें डॉक्टर से दिखाना पड़ा। इस बीच धुएं के कारण यहां नए साल में ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच खेला जाने वाले टेस्ट मैच पर भी खतरा मंडराने लगा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2EP7ukc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support