Tuesday, December 17, 2019

डु प्लेसिस ने की पुष्टि, डि विलियर्स से वापसी पर हुई चर्चा

जोहान्सबर्गसाउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच बने मार्क बाउचर ने कहा है कि वह अब्राहम बैंजमिन डि विलियर्स से संन्यास से वापसी करने को लेकर बात करेंगे। वहीं टीम के कप्तान ने कहा है कि इस संबंध में डि विलियर्स से कई महीनों से चर्चा की जा रही है। डु प्लेसिस ने कहा कि हर कोई चाहता है कि डि विलियर्स वापसी करें और वह भी यही चाहते हैं। डु प्लेसिस ने कहा, ‘लोग चाहते हैं कि डि विलियर्स खेलें और मैं उनसे अलग नहीं हूं। इस तरह की चर्चा दो-तीन महीनों से चल रही है, यह कैसा रहेगा, अगले साल क्या होगा, इसी तरह से बातें शुरू हुईं।’ डि विलियर्स ने पिछले साल मई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इसी साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप से पहले वापसी की कोशिशें की थीं और अपने आप को उपलब्ध बताया था। क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने चयनकर्ताओं ने कहा था कि अब काफी देर हो चुकी है। डि विलियर्स ने अपने देश के लिए 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 1672 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 26.12 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 135.16 का। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश के खिलाफ 29 अक्टूबर 2017 को अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Eu8ry4
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support