Monday, December 9, 2019

राजस्थान रॉयल्स से मोटी कमाई के इंतजार में शेन वॉर्न

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर ने बताया है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम (RR) में उनकी छोटी सी हिस्सेदारी थी, जिससे भविष्य में उनको मोटी कमाई होगी। वॉर्न आईपीएल में राजस्थान के लिए 2008 से 2011 तक खेले थे। हेराल्ड सन की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्न का राजस्थान के मालिकों के साथ करार हुआ था कि वह जितने भी साल आईपीएल में फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे उसमें हर साल उन्हें 0.75 की हिस्सेदारी मिलेगी। अखबार ने वॉर्न के हवाले से लिखा है, 'यह मेरे करार का हिस्सा था क्योंकि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका था और संन्यास से लौटकर आया था। उन्होंने मुझसे टीम की कप्तानी करने, कोच और क्रिकेट टीम को अपने मनमुताबिक चलाने को कहा था। मेरे ऊपर ही सभी जिम्मेदारी थीं।' इस दिग्गज लेग स्पिनर की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। वॉर्न ने कहा, 'हम उसमें अंडरडॉग्स थे, किसी ने हमें जीत का दावेदार नहीं माना था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/356lodc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support