मुंबईबेहतरीन फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज को सोमवार को मुंबई रणजी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। यह 29 वर्षीय बल्लेबाज हाल में समाप्त हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में शानदार फॉर्म में था। हालांकि उनकी टीम मुंबई सुपर लीग चरण से आगे नहीं बढ़ पाई थी। मुंबई क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा, ‘नए संविधान के अनुरूप, उन्होंने (तदर्थ चयनसमिति) सूर्य को आमंत्रित किया और उन्हें कप्तान नियुक्त किया।’ मुंबई में अपना पहला मैच 9 दिसंबर से बड़ौदा के खिलाफ वड़ोदरा में खेलेगा। पढ़ें, 29 वर्षीय सूर्यकुमार यादव 72 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 12 शतक और 24 अर्धशतक इस फॉर्मेट में लगाए हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के अपने पिछले 2 मैचों में नाबाद 94 और 80 रन की पारियां खेली थीं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OFjY3C






0 comments:
Post a Comment