लाहौर टीम के पूर्व कप्तान ने शुक्रवार को कहा कि आईसीसी को दूसरी टीम को असुरक्षित भारत का दौरा करने से रोकना चाहिए। मियांदाद ने पीसीबी प्रमुख एहसान मनी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें मनी ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच दूसरी टीमों को भारत दौरा करने से बचना चाहिए। एक इंटरव्यू में मियांदाद कहा है, ‘पाकिस्तान नहीं बल्कि भारत असुरक्षित है। यहां पर्यटक असुरक्षित हैं। इंसान होने के नाते हमें इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए और इसका विरोध करना चाहिए। पूरी दुनिया देख रही है कि भारत में क्या हो रहा है। मैं पाकिस्तान की ओर से बात कर रहा हूं और मेरा मानना है कि भारत के साथ सभी तरह के खेल संबंध खत्म कर दिए जाने चाहिए। सभी देशों को भारत के खिलाफ कड़ा कदम उठाना चाहिए।’ पढ़ें- क्या था मनी का बयान, जिसपर है बवालमनी ने अपने बयान में कहा था कहा, ‘हमने यह साबित किया कि पाकिस्तान सुरक्षित है, अगर कोई टीम यहां नहीं आ रही है तो उसे साबित करना होगा कि पाकिस्तान असुरक्षित है। आज के समय में पाकिस्तान की तुलना में भारत में सुरक्षा का ज्यादा खतरा है।’ बता दें कि श्रीलंका की क्रिकेट टीम पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के 10 साल बाद पाकिस्तान ने घरेलू सरजमीं पर टेस्ट सीरीज का आयोजन किया। इस दौरान किसी भी बड़ी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया। मनी भड़के थे महिम वर्मामनी के बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के वाइस प्रेजिडेंट महिम वर्मा ने कहा था- हम अपने देश की सुरक्षा करने में सक्षम हैं। गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक काफी समय से खराब चल रहे हैं। सीमा पर पाकिस्तान फौज आए दिन सीजफायर का उलंघन करती रहती है। दूसरी ओर, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, क्रिकेटर और सरकार की ओर से अक्सर इस तरह की बयानबाजी होती रहती है। बांग्लादेश नहीं जाना चाहता पाकिस्तान पाकिस्तान को अब तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैचों के लिए जनवरी में बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने हालांकि कहा है कि वे सुरक्षा करणों से पांच दिवसीय मैच नहीं खेलेंगे। (आईएएनएस के इनपुट के साथ)
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/353gFIo






0 comments:
Post a Comment