Monday, December 23, 2019

...जब गार्ड ने पाक पेसर को बताया भारत से हूं

विक्टोरियाभारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान के बीच वैसे तो राजनयिक रिश्ते काफी खराब रहते हैं लेकिन पाकिस्तानी पेसर ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के मैच के बाद एक ऐसा काम किया जिसके बाद हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स से खेल रहे हारिस ने टीम में साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन का स्थान लिया और 27 रन देकर पांच विकेट लिए। हरिकेंस को 111 रनों पर ऑल आउट कर अपनी टीम को 52 रनों से मैच जिता दिया। मैच के बाद राउफ ने अपनी गेंद भारत के रहने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड को दे दी जो राउफ से मिलने के बाद भावुक हो गए थे। मैन ऑफ द मैच चुने गए राउफ ने कहा, ‘मैंने अपनी गेंद सिक्योरिटी गार्ड को दे दी, जो भारत के हैं। जब मैं ग्राउंड आया तो मैंने उनसे कहा कि मैं पाकिस्तान से हूं, वह भावुक हो गए और मुझे गले से लगा लिया।’ पढ़ें, मुकाबले में मार्कस स्टॉयनिस (81) के अर्धशतक की बदौलत मेलबर्न स्टार्स ने 4 विकेट पर 163 रन बनाए जिसके बाद होबर्ट हरिकेंस की टीम 16 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। हारिस राउफ हालांकि अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं उतरे हैं लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में उन्होंने सभी का ध्यान खींचा था। उन्होंने अभी तक 20 टी20 मैच खेले हैं जिनमें शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 26 विकेट झटके। इसके अलावा वह 3 फर्स्ट क्लास मैच भी खेल चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QaRkah
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support