Saturday, December 21, 2019

IPL में रेकॉर्ड, 8वीं फ्रैंचाइजी से खेलेगा यह दिग्गज

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान को आईपीएल-2020 के लिए हुई नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। की कप्तानी वाली टीम आरसीबी ने उन्हें 4.40 करोड़ में टीम में शामिल किया। 2010 से इस प्रतिष्ठित लीग में खेल रहे फिंच अगले साल आरसीबी टीम का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। फिंच जैसे ही अगले साल आरसीबी की जर्सी पहनकर उतरेंगे, वह लीग में 8 अलग-अलग फ्रैंचाइजी से खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। वह साल 2010 में पहली बार आईपीएल में खेले, तब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया था जबकि 2018 सीजन में वह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे। पढ़ें, दो सीजन में वह दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) में शामिल रहे, फिर उन्हें पुणे वॉरियर्स ने खरीदा। साल 2014 के सीजन में वह सनराइजर्स हैदराबाद और 2015 में मुंबई इंडियंस की ओर से मैदान में उतरे। 2016 के सीजन में वह गुजरात लॉयंस और फिर पंजाब के लिए खेले। पूर्व भारतीय धुरंधर युवराज सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल आईपीएल में 6-6 टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पार्थिव पटेल ने चेन्नै सुपर किंग्स, कोच्चि टस्कर्स केरल, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। युवराज सिंह ने भी किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस, आरसीबी, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया है। फिंच ने अब तक आईपीएल में 75 मैच खेले हैं जिनकी कुल 73 पारियों में उन्होंने 1737 रन बनाए। उनके नाम इस लीग में 13 अर्धशतक दर्ज हैं जबकि उनका टॉप स्कोर नाबाद 88 रन है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2s8beur
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support