Monday, December 2, 2019

NZ vs ENG: हैमिल्टन टेस्ट ड्रॉ, न्यू जीलैंड ने सीरीज जीती

हैमिल्टनकप्तान और रोस टेलर के शतकों की मदद से न्यू जीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ वर्षाबाधित दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराने के बाद मंगलवार को सीरीज 1-0 से जीत ली। न्यू जीलैंड को आखिरी दिन हार से बचने के लिए ठोस पारियों की जरूरत थी। इसके अलावा इंग्लैंड की खराब फील्डिंग ने उसकी राह आसान कर दी। विलियमसन को पारी में तीन जीवनदान मिले। लंच के तुरंत बाद तेज बारिश शुरू हो गई थी जब न्यू जीलैंड का स्कोर दूसरी पारी में दो विकेट पर 241 रन था। टेलर 105 और विलियमसन 104 रन पर खेल रहे थे। इस जीत के साथ न्यू जीलैंड का पिछली 10 टेस्ट सीरीज में रेकॉर्ड आठ जीत, एक ड्रॉ और दक्षिण अफ्रीका से मिली एक हार का हो गया। विलियमसन ने लंच के बाद तीसरे ओवर में जो रूट को चौका लगाकर अपना 21वां टेस्ट शतक पूरा किया। देखें, टेलर ने रूट के अगले ओवर में अपना 19वां शतक पूरा किया। उन्होंने इस ओवर में लगातार दो गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। न्यू जीलैंड ने पांचवें दिन 2 विकेट पर 96 रन से आगे खेलना शुरू किया था। इंग्लैंड के इरादे शुरूआती विकेट जल्दी लेने के थे लेकिन ओली पोप और जो डेनली ने विलियमसन के आसान कैच छोड़कर उसके इरादों पर पानी फेर दिया। विलियमसन ने उस समय 39 रन ही बनाए थे जब पोप ने बेन स्टोक्स की गेंद पर उनका कैच छोड़ा। उसके बाद डेनली ने 62 के योग पर उनका आसान कैच टपकाया। इंग्लैंड के जो रूट को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया जिन्होंने 441 गेंदों पर 226 रन की उम्दा पारी खेली।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RhxjAT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support