Friday, December 13, 2019

ODI सीरीज से पहले भारत को झटका, यह खिलाड़ी हुआ बाहर

चेन्नै भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज चोटिल होने के कारण वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनैशनल सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह मुंबई के तेज गेंदबाज को टीम में जगह मिल सकती है। भुवनेश्वर बुधवार को समाप्त हुई टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। बीसीसीआई के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘भुवनेश्वर सीरीज से बाहर हो गए है और शार्दुल टीम में उनकी जगह लेंगे।’ शार्दुल बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज की टीम में थे और गुरुवार तक उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ रणजी मैच में मुंबई का प्रतिनिधित्व किया था। भुवनेश्वर की चोट के बारे में हालांकि पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है लेकिन समझा जा रहा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है। भुवनेश्वर चोट से वापसी करने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफी टी20 सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। उन्होंने पहले दो मैचों में बिना कोई विकेट लिए 36-36 रन लुटाए जबकि तीसरे टी20 में चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35vqRdG
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support