Friday, December 6, 2019

पहला T20: कोहली-राहुल का तूफान, भारत ने विंडीज को हराया

हैदराबाद हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम में जोरदार मैच देखने को मिला। चौके-छक्के की बौछार के बीच भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 208 रनों के विशाल लक्ष्य को पूरा करते हुए एक बार फिर साबित किया कि उसे हरा पाना आसान नहीं है। मेहमान वेस्ट इंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 207 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिय ने कप्तान (94*) और ओपनर (62) की तूफानी बैटिंग की बदौलत 8 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला जीता लिया। कप्तान ने विजयी सिक्स लगाया। राहुल ने 40 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाए, जबकि कोहली ने 50 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के जड़े। यह विराट का टी-20 इंटरनैशनल में बेस्ट स्कोर रहा। इस तरह भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। वेस्ट इंडीज की पारी का रोमांच इससे पहले वेस्ट इंडीज ने शिमरॉन हेटमेयर सहित बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन की मदद से भारत के खिलाफ 5 विकेट पर 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों ने सपाट पिच पर शुरू से आक्रामक तेवर अपनाए रखे। इविन लुईस ने 17 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। ब्रेंडन किंग ने 31 रन का योगदान दिया, जबकि हेटमेयर (56 रन) और कप्तान कायरन पोलार्ड (37 रन) भी पूरे रंग में दिखे। कैरेबियाई बल्लेबाजों को जीवनदान भी मिले जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। लेंडल सिमंस जल्दी हुए आउटलक्ष्य का पीछा करने में भारत के अच्छे रेकॉर्ड और बाद में गेंदबाजी करते हुए ओस के प्रभाव को ध्यान में रखकर विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। दीपक चाहर ने पारी के दूसरे ओवर में ही लेंडल सिमंस को पहली स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। भारत के खिलाफ इससे पहले दो शतक लगाने वाले लुईस आक्रामक मूड में दिख रहे थे। लुईस का धमालगेंदबाजी का आगाज करने वाले वॉशिंगटन सुंदर का स्वागत उन्होंने चौके और छक्के से किया था। चाहर ने अपने दूसरे ओवर में शॉर्ट पिच गेंद करने का खामियाजा भुगता तथा लुईस और किंग दोनों ने उन पर छक्के लगाए। लुईस ने भुवनेश्वर कुमार का स्वागत भी छक्के से किया जिससे पांचवें ओवर में ही टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया। सुंदर का छोर बदलकर गेंदबाजी के लिये आये और वह लुईस को चकमा देकर पगबाधा आउट करने में सफल रहे जिन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। हेटमेयर का पहला पचासाकिंग और हेटमेयर ने हालांकि आक्रामकता बरकरार रखी। हेटमेयर ने कुछ गगनचुंबी छक्के लगाए। इनमें युजवेंद्र चहल की गुगली पर लगाया गया छक्का दर्शनीय था। जडेजा ने किंग को स्टंप आउट करवाकर भारत को तीसरी सफलता दिलाई, लेकिन अब पोलार्ड क्रीज पर थे जिन्होंने शिवम दुबे की मध्यम गति की शॉर्ट पिच गेंदों का पूरा लुत्फ उठाया। हेटमेयर को भारतीय स्पिनर परेशान नहीं कर पाए। उन्होंने चहल पर छक्का जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। सुंदर और रोहित ने छोड़े कैच इस बीच सुंदर ने दो बार हेटमेयर के कैच भी छोड़े। रोहित ने भी पोलार्ड को जीवनदान दिया और गेंद छह रन के लिए चली गई। हालांकि इन दोनों की पारियों का अंत चहल ने ही किया जिन्होंने 36 रन देकर दो विकेट हासिल किए। रोहित ने भी मौके चूकने की भरपायी करते हुए 18वें ओवर में डीप बैकवर्ड स्क्वेयर पर हेटमेयर का कैच लपका। इसके बाद चहल ने पोलार्ड के लेग स्टंप उखाड़ दिए, जिससे वेस्ट इंडीज की 200 रन पार करने की उम्मीद भी कम दिख रही थी। लेकिन जेसन होल्डर ने 24 और दिनेश रामदीन ने 11 रन की नाबाद पारियां खेलकर टीम को 200 रन के पार कराया। रोहित सस्ते में हुए आउट 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को हिटमैन रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके। शुरुआत से ही वह थोड़ा असहज नजर आए और खारी पियरे की गेंद पर आसान कैच थमा बैठे। जब वह आउट हुए तो टीम इंडिया का स्कोर 3.2 ओवरों में 30 रन थे। रोहित ने 10 गेंदों में 8 रन बनाए। दूसरे छोर पर केएल राहुल इससे पूरी तरह अलग नजर आए। केएल राहुल ने लगाया टॉप गियरचोटिल शिखर धवन की जगह ओपनिंग करने उतरे केएल राहुल ने शुरुआत में ही टॉप गियर लगा दिया। उन्होंने पारी के दूसरे ओवर में होल्डर को 3 चौके लगाते हुए आक्रामक शुरुआत की तो जल्द ही कप्तान कोहली भी उनकी तूफानी बैटिंग में शामिल हो गए। देखते ही देखते भारतीय टीम ने 6 ओवर में हाफ सेंचुरी पूरी की। राहुल ने 37 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। 100 रनों की साझेदारीराहुल और कप्तान विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। राहुल ने जिस अंदाज में हाफ सेंचुरी पूरी की लगा कि वह शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। खारी पियरे द्वारा किए गए 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने के बाद अगली गेंद पर भी वह ऐसा ही करना चाहते थे, लेकिन चूक गए। गेंद सीधे विपक्षी कप्तान कायरन पोलार्ड के हाथों में जा समाई और राहुल को 62 के स्कोर पर पविलियन लौटना पड़ा। उन्होंने 40 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के लगाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2rkVTGv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support