Friday, January 3, 2020

1 ही टेस्ट खेल लो: बांग्लादेश के आगे 'गिड़गिड़ाया' पाक

लाहौरबांग्लादेश क्रिकेट टीम को अपने देश में टेस्ट मैच खेलने के लिए अब तक राजी नहीं कर पाने वाला (पीसीबी) अब बांग्लादेश की मान-मनौव्वल पर उतर आया है। पाकिस्तानी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि ने बांग्लादेश से आग्रह किया है कि अगर वह पूर्व प्रस्तावित दो टेस्ट मैच की सीरीज नहीं खेलना चाहता तो एक ही टेस्ट मैच खेल ले। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पाकिस्तान दौरे में मात्र तीन हफ्ते का समय बचा है लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच अभी दौरे के कार्यक्रम पर सहमति नहीं बन सकी है। दौरे पर बांग्लादेश को तीन टी-20 मैच और दो टेस्ट मैच खेलने हैं लेकिन (बीसीबी) अभी सिर्फ टी-20 के लिए राजी है। उसका कहना है कि इस दौरान सुरक्षा इंतजाम देखने के बाद वह टेस्ट मैच के बारे में फैसला करेगा। बांग्लादेश की है यह दलील पीसीबी चाहता है कि पूरा दौरा एक साथ हो और कोई भी मैच किसी तटस्थ स्थान पर न हो। इससे पहले बांग्लादेश ने साफ कहा था कि सुरक्षा कारणों से वह लंबी अवधि वाले टेस्ट मैच पाकिस्तान के बजाए किसी तटस्थ स्थान पर खेलना पसंद करेगा। बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजामुद्दीन चौधुरी ने कहा, ‘हम पीसीबी के संपर्क में हैं। जैसाकि हमने पहले कहा है, हम (पहले) टी-20 खेलना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी, कोचिंग स्टाफ और सुरक्षा टीम देख ले कि सुरक्षा कैसी है। इसके बाद हम फैसला करेंगे कि टेस्ट मैच हम पाकिस्तान में खेलें या किसी तटस्थ स्थान पर खेलें।’ पाकिस्तान का प्रस्ताव- कम से कम एक ही टेस्ट खेल लो हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम का दौरा पाकिस्तान में ऐसे ही हुआ था। पहले श्रीलंका की टीम ने सीमित ओवरों की सीरीज खेली और फिर कुछ दिन के अंतराल पर टेस्ट सीरीज। उधर, ‘एक्सप्रेस न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पीसीबी ने इस आशय का प्रस्ताव बीसीबी के समक्ष रखा है कि दौरे पर तीन टी-20 के अलावा बांग्लादेश की टीम दो के बजाए एक ही टेस्ट खेल ले। लेकिन, सभी मैच एक ही दौरे में खेले जाएं। रिपोर्ट में कहा गया है कि तीन टी-20 और एक टेस्ट मैच के इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला एक-दो दिन में हो सकता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZK3paO
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support