Thursday, January 23, 2020

श्रीलंका ने जिंबाब्वे को 10 विकेट से हराया

हरारेतेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से श्रीलंका ने पहले टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन गुरुवार को जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। श्रीलंका ने जिम्बाब्वे के 14 रन के लक्ष्य को तीसरे ओवर में ही बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। कप्तान दिमुथ करूणारत्ने 10 जबकि ओशादा फर्नांडो चार रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी में 157 रन से पिछड़ने वाली जिम्बाब्वे की टीम दूसरी पारी में लकमल (27 रन पर चार विकेट), लाहिरू कुमारा (32 रन पर तीन विकेट) और लसिथ एंबुलदेनिया (74 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने दूसरी पारी में 170 रन पर आउट हो गई। देखें स्कोरकार्ड- जिम्बाब्वे की ओर से दूसरी पारी में कप्तान सीन विलियम्स ने सर्वाधिक 39 रन बनाए जबकि ब्रैंडन टेलर ने 38 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा रेगिस चकाबवा (26) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। दूसरा टेस्ट 27 जनवरी से इसी मैदान पर खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TRPDBS
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support