इंदौरऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम और इसके बाद वहीं होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन मुंबई में रविवार को किया जाएगा। भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की मौजूदगी वाली त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत कैनबरा में 31 जनवरी से होगी। टीमें एक दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेंगी जिसके बाद फाइनल होगा। इस टूर्नमेंट से स्पष्ट संकेत मिलेंगे कि 21 फरवरी से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की तैयारी कैसी है। भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत पहले दिन मेजबान और चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में करेगा। में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दो सबसे सफल टीमों में से हैं। पढ़ें, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘त्रिकोणीय सीरीज महत्वपूर्ण होगी। इससे हमें पता चलेगा कि क्या प्लेयर सर्वश्रेष्ठ टीमों (ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड) को चुनौती दे सकती हैं। अधिकतर खिलाड़ियों का चयन लगभग तय है इसलिए हैरानी भरे नाम की उम्मीद मत कीजिए। पूरी संभावना है कि जो टीम त्रिकोणीय सीरीज में खेलेगी, वही टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलेगी।’ हेमलता काला की अगुआई वाली चयन समिति जब त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम और टी20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित खिलाड़ियों का चयन करेगी तो पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ए की खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर विचार किया जाएगा। सीनियर स्तर पर खेल चुकी 15 साल की शेफाली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 50 ओवर के मैच में भारत ए की ओर से 78 गेंद में 124 रन बनाकर प्रभावित किया था। क्रिकेट सलाहकर समिति (सीएसी) नहीं होने के कारण इन्हीं चयनकर्ताओं के टी20 वर्ल्ड कप टीम चुनने की संभावना है। सीएसी के गठन के बाद नया चयन पैनल चुना जाएगा।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37OJEBP






0 comments:
Post a Comment