Sunday, January 5, 2020

वर्ल्ड टी20: श्रीकांत बोले, धवन पर राहुल को दूंगा प्राथमिकता

गुवाहाटीपूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत ने रविवार को कहा कि वह इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए शिखर धवन की जगह केएल राहुल को टीम में रखना पसंद करेंगे। धवन लंबी अवधि के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में राहुल सीमित ओवरों की क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के एक स्थान के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभरे हैं। श्रीकांत ने एक टीवी चैनल से कहा, ‘श्रीलंका के खिलाफ रन मायने नहीं रखते। अगर मैं चयनसमिति का अध्यक्ष होता तो मैं टी20 वर्ल्ड कप के लिए धवन का चयन नहीं करता। उनके और राहुल के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।’ पढ़ें, 34 वर्षीय शिखर धवन ने पिछले साल अगस्त में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में अपना आखिरी वनडे इंटरनैशल मैच खेला था। वहीं, लोकेश राहुल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QOU79b
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support