Monday, January 6, 2020

टी-20 विश्व कप में टीम के लिए ज्यादा प्रभावी बनना चाहते हैं धवन

गुवाहाटी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ने कहा है कि वह चोट से वापसी कर ज्यादा प्रभावी बनना चाहते हैं और टीम को इसी साल होने वाले टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाना चाहते हैं। धवन टी-20 में शानदार फॉर्म में थे। चोट के कारण वह बाहर चले गए थे। श्रीलंका के साथ गुवाहाटी में होने वाले पहले टी-20 में वो वापसी करना चाहते थे लेकिन उनके प्लान पर बारिश ने पानी फेर दिया। धवन ने बीसीसीआई डॉट टीवी से कहा, ‘पिछले साल मुझे काफी सारी चोटें लगी थीं लेकिन यह खेल का हिस्सा है। यह नया साल है और मैं नई शुरुआत करने को तैयार हूं। यह लंबा सफर है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इस साल टीम के लिए और अपने लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहता हूं। मेरी कोशिश ज्यादा प्रभावी खिलाड़ी बनने की है ताकि मैं अपनी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच जीत सकूं और टीम को विश्व कप दिला सकूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2sTWlw2
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support