Thursday, January 16, 2020

जीत की राह पर लौटने को नं-3 पर उतरेंगे कोहली

राजकोटपहले वनडे में बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरने का फैसला गलत साबित होने के बाद भारतीय कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को दूसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में अपने नियमित क्रम तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में पहला मैच 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। डेविड वॉर्नर और आरोन फिंच ने उस मैच में शतक जमाए थे। फॉर्म में चल रहे तीनों सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा, शिखर धवन और केएल राहुल को टीम में जगह देने के लिए कोहली बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरे लेकिन नाकाम रहे। सलामी बल्लेबाज धवन ने बाद में कहा कि टीम प्रबंधन के कहने पर वह किसी भी क्रम पर खेलने को तैयार हैं और कोहली को तीसरे नंबर पर ही उतरना चाहिए। ऋषभ पंत के बाहर होने से दूसरे मैच में राहुल ही विकेटकीपिंग करेंगे। पिछले मैच की तरह रोहित और धवन पारी का आगाज कर सकते हैं। धवन ने 91 गेंद में 74 रन की पारी खेली थी। चौथे नंबर के लिए राहुल और श्रेयस अय्यर में से एक का चयन होगा चूंकि अय्यर पिछले मैच में नहीं चल सके। पढ़ें, पंत की गैर-मौजूदगी में कर्नाटक के मनीष पांडे को जगह मिल सकती है जिसने पुणे में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया। यह भी देखना होगा कि अनुभवी केदार जाधव और युवा शिवम दुबे में से किसे जगह मिलती है। आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर बने रोहित पहले मैच में नहीं चल पाए लेकिन उन्हें और कोहली को ज्यादा देर रोके रख पाना संभव नहीं है। कोहली भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक के सचिन तेंडुलकर के रेकॉर्ड की बराबरी से एक शतक पीछे हैं। पढ़ें, युवा पेसर जसप्रीत बुमराह की अगुआई में भारतीय गेंदबाज वानखेड़े पर नहीं चल सके। उनका इरादा अब शानदार वापसी का होगा। देखना यह भी है कि नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर में से किसे मौका मिलता है। रविंद्र जडेजा का खेलना तय है लिहाजा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल में से एक ही स्पिनर को जगह मिलेगी। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम के हौसले पहले मैच में मिली शानदार जीत के बाद बुलंद हैं। फिंच और वॉर्नर उस फॉर्म को कायम रखना चाहेंगे। मध्यक्रम में स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशाने, एश्टन टर्नर और एलेक्स कैरी जैसे शानदार खिलाड़ी हैं। गेंदबाजों ने भी पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। मिशेल स्टार्क की अगुआई में उन्होंने भारत को 255 रन पर रोक दिया। स्पिनर एडम जम्पा और टर्नर भी उपयोगी साबित हुए। संभावित टीमें- भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर। ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, एश्टन एगर, मार्नस लाबुशाने, केन रिचर्ड्सन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, एश्टन टर्नर और एडम जम्पा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30nmjVg
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support