Thursday, January 9, 2020

शेन वॉर्न की टेस्ट कैप ₹ 5 करोड़ रुपये में नीलाम

नई दिल्ली दुनिया के महान लेग स्पिनर की टेस्ट कैप 'बैगी ग्रीन' शुक्रवार को 10 लाख, 7 हजार, 500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 4 करोड़, 92 लाख, 8 हजार रुपये) में नीलाम हो गई। शेन वॉर्न ने अपनी यह ऐतिहासिक टेस्ट कैप ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग से प्रभावितों की मदद करने के लिए नीलाम करने का फैसला किया था। वॉर्न नीलामी में जुटाए गए इस फंड को यहां दान कर देंगे। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने अपने करियर में खेले 145 टेस्ट मैचों में इस कैप को पहना। इस दौरान वॉर्न ने अपनी फिरकी के जादू में 708 विकेट अपने नाम किए। इस नीलामी के बाद वॉर्न ने इस कैप के खरीदार का आभार भी जताया और उन्होंने इस नेक काम में सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया। इस 50 वर्षीय स्पिन जादूगर ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, 'जिन्होंने भी इस टेस्ट कैप के लिए बोली लगाई उन सभी का धन्यवाद और इस नीलामी में कामयाब बिडर (बोली लगाने वाला) को शुभकामनाएं- आपने अपनी उदारता दिखाते हुए मेरी खुशी को कई गुना बढ़ा दिया और यह अपेक्षा से बहुत ज्यादा है! यह पैसा सीधे ही रेड क्रॉस बुशफायर अपील को चला जाए। धन्यवाद, धन्यवाद, धन्यवाद।' इस कैप पर सर्वाधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को इस कैप के साथ वॉर्न का ऑटोग्राफ किया हुआ एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इस बोली से मिलने वाला सारा फंड शेन वॉर्न जंगलों में लगी इस आग से प्रभावितों को दान कर देंगे। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी इस आग ने यहां भयानक तबाही मचा दी है। इस आग में कई लोग मारे गए और कई घर पूरी तरह जल कर बर्बाद हो गए हैं। इतना ही नहीं एक अनुमान के मुताबिक 50 करोड़ से ज्यादा जीव-जंतु भी जंगल की इस आग में जलकर मारे गए हैं।ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी इस आग ने यहां भयानक तबाही मचा दी है। इस आग में कई लोग मारे गए और कई घर पूरी तरह जल कर बर्बाद हो गए हैं। इतना ही नहीं एक अनुमान के मुताबिक 50 करोड़ से ज्यादा जीव-जंतु भी जंगल की इस आग में जलकर मारे गए हैं। इससे पहले शेन वॉर्न ने अपनी इस कैप को सोमवार को एक ऑनलाइन नीलामी के लिए पेश किया था। उन्होंने ऐलान किया था कि जंगल में लगी आग से प्रभावितों की मदद के लिए वह अपनी बैगी ग्रीन नीलाम कर रहे हैं और 10 जनवरी 2020 को सुबह 10 बजे तक यह नीलामी जारी रहेगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2R5qiBl
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support