Tuesday, January 14, 2020

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज 5,000 रन वॉर्नर के नाम

मुंबईऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज वनडे में अपने देश के लिए सबसे तेजी से 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम मंगलवार को भारत के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हासिल किया। वॉर्नर ने इस मामले में डीन जोंस को पीछे किया है। वॉर्नर ने 117 मैचों 115 पारियों में पांच हजारी बनने का रेकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं जोंस ने 131 मैचों की 128 पारियों में पांच हजार रन पूरे किए थे। वहीं मैथ्यू हेडन को यहां तक पहुंचने में 137 मैचों की 133 पारियां लगी थीं। रिकी पॉन्टिंग ने 137 मैचों की 137 पारियों में पांच हजार रन पूरे किए थे। देखें स्कोरकार्ड- वॉर्नर ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर चौका मार अपने पांच हजार रन पूरे किए। इस मामले में सबसे आगे दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला हैं, जिन्होंने 104 मैचों की 101 पारियों में पांच हजार रन बनाए हैं। विराट कोहली इस मामले में विवियन रिचर्ड्स का साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 120 मैचों की 114 पारियों में पांच हजार रन बनाए हैं। हालांकि रिचर्ड्स ने 126 मैच में यह मुकाम हासिल किया था। इंग्लैंड के जो रूट ने 116 और ब्रायन लारा व शिखर धवन ने 118 पारियों में यह वनडे इंटरनैशनल में 5000 रन पूरे किए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36TlLsv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support