Sunday, January 5, 2020

बिना रन दिए 7 को किया आउट, ऐसी घातक बोलिंग

पटनारणजी ट्रोफी के जारी सीजन के प्लेट ग्रुप के एक मुकाबले में बिहार ने मिजोरम को 6 विकेट से हरा दिया। मिजोरम ने पहली पारी में 378 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी महज 68 रनों पर सिमट गई। बिहार की जीत के हीरो रहे करिश्माई गेंदबाज अभिजीत साकेत। साकेत ने दूसरी पारी में 10 ओवर में महज 12 रन देकर 7 बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाई, जिसने मिजोरम की बैटिंग की कमर तोड़ दी। बगैर रन दिए झटक लिए 7 विकेट रोचक बात यह है कि पेसर साकेत ने सभी 7 विकेट बगैर कोई रन दिए झटके थे। उनकी कहर बरपाती गेंदों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 6 ओवर तक कोई रन नहीं दिए, जबकि 7 बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें 5 बल्लेबाज तो ऐसे थे जो खाता भी नहीं खोल सके। इसकी शुरुआत हुई ओपनर सी. लालरिंसांगा से और खत्म हुआ जी. लाल्बिआकवेला के विकेट के साथ। महज तीसरा फर्स्ट क्लास मैच उल्लेखनीय है कि साकेत का यह तीसरा फर्स्‍ट क्‍लास मैच रहा। इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने 2018 में मिजोरम के खिलाफ ही डेब्‍यू किया था और 3 विकेट झटके थे। साकेत के अलावा आशुतोष अमन ने दो और एसएस कुमार ने एक विकेट झटका, जबकि मिजोरम के लिए सबसे अधिक कप्तान पवन ने 98 गेंदों में 7 चौके की मदद से 46 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। 6 विकेट से जीता मैच इसके बाद बिहार ने 32.4 ओवर में 4 विकेट पर 188 रन बनाते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। उसके लिए ओपनर इंद्रजीत कुमार ने 93 गेंदों में 15 चौके और एक सिक्स की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली, जबकि बाबुकल कुमार ने 61 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2FiKxGv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support