Sunday, January 12, 2020

BBL: स्टॉयनिस ने सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया

मेलबर्नऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने रविवार को यहां मेलबर्न स्टार्स के लिए 79 गेंद में 147 रन की पारी खेलकर बिग बैश लीग (बीबीएल) इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। उनकी इस आक्रामक पारी से मेलबर्न स्टार्स ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर सिडनी सिक्सर्स पर 44 रन से जीत हासिल की। 30 वर्षीय स्टॉयनिस ने इस आतिशी पारी के दौरान 13 चौके और आठ छक्के जमाए। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2020 सत्र की नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था और फिर दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी में उन्हें खरीद लिया। देखें, स्टॉयनिस भारत में आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं हैं। स्टॉयनिस ने इस तरह दो साल पहले बनाए गए डार्सी शॉर्ट के रेकॉर्ड को तोड़ा जिसमें उन्होंने 69 गेंद में नाबाद 122 रन की पारी खेली थी। स्टॉयनिस और हिल्टन कार्टराइट (59) ने मेलबर्न स्टार्स को निर्धारित 20 ओवर में एक विकेट पर 219 रन बनाने में मदद की। इसके जवाब में सिडनी सिक्सर्स की टीम 7 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। आईपीएल फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उनकी इस पारी को बेहतरीन करार दिया। टी20 वर्ल्ड कप अकाउंट से भी उनके बारे में ट्वीट किया गया। स्टॉयनिस आठ पारियों में 331 रन बनाकर बीबीएल के इस सत्र की सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर का यह इस फॉर्मेट में पहला शतक है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3a4hTqM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support