Thursday, January 2, 2020

हमेशा दिलों में रहोगे, आचरेकर की याद में सचिन

नई दिल्ली दुनिया के महान बल्लेबाज के गुरु की आज पहली पुण्यतिथि है। बीते साल आज ही के दिन सचिन के बचपन के गुरु का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। सचिन ने आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर अपने गुरु के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मास्टर ब्लास्टर ने इस तस्वीर के साथ मराठी में एक संदेश भी लिखा है। सचिन ने इस संदेश का अंग्रेजी में ट्रांस्लेशन भी पोस्ट किया है। अपने इस भावनात्मक संदेश में सचिन ने लिखा, 'आप निरंतर हमारे दिलों में रहेंगे, आचरेकर सर!' तेंडुलकर ने अपना यह संदेश इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। बीते साल जब आचरेकर का मुंबई में निधन हो गया था तब सचिन ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा था। तब मास्टर ब्लास्टर ने लिखा था, 'आचरेकर सर की उपस्थिति से स्वर्ग में भी क्रिकेट समृद्ध होगा। अन्य छात्रों की तरह मैंने भी क्रिकेट की ABCD सर के मार्गदर्शन में ही सीखी। मेरे जीवन में उनके योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने वह नींव रखी, जिस पर मैं खड़ा हूं।' कोच आचरेकर को खेलों में विशिष्ट योगदान के लिए साल 2010 में पद्मश्री (देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान) और द्रोणाचार्य पुरस्कार (1990 में) से सम्मानित किया गया था। पुरस्कार से नावाजा गया था। आचरेकर सर के शिष्यों में तेंदुलकर के अलावा विनोद कांबली, प्रवीण आम्रे, समीर दीघे, प्रवीण आमरे, चंद्रकांत पंडित और बलविंदर सिंह संधू भी रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36gXJYl
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support