मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया इंडोर क्रिकेट विश्व कप के 11वें सत्र की मेजबानी 10 से 17 अक्टूबर तक करेगा। यह टूर्नमेंट मेलबर्न के अत्याधुनिक इंडोर क्रिकेट स्टेडियम कासे स्टेडियम और सिटीपावर सेंटर पर खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया महिला और पुरुष दोनों वर्गों में मौजूदा चैम्पियन है। इस टूर्नमेंट में दस देशों की टीमें चार वर्गों अंडर 21 पुरुष और महिला, ओपन पुरुष और महिला में खेलेंगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कार्यकारी महाप्रबंधक (कम्युनिटी क्रिकेट) बेलिंडा क्लार्क ने कहा, ‘हम 2020 इंडोर विश्व कप में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की अगवानी करेंगे। इसे लेकर हम काफी रोमांचित है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Gdr8XP






0 comments:
Post a Comment