Sunday, January 19, 2020

विराट का लक्ष्य, अब कीवीलैंड पर भी हो कब्जा

बेंगलुरुभारतीय कप्तान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में जीत और पिछले साल न्यू जीलैंड में अच्छे प्रदर्शन से उनकी टीम 24 जनवरी से शुरू होने वाले दौरे को लेकर आत्मविश्वास से भरी है। विराट का लक्ष्य कीवी टीम को पहली गेंद से ही दबाव में रखना होगा। भारतीय टीम न्यू जीलैंड दौरे में पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी। पिछले साल भारत ने न्यू जीलैंड को वनडे में 4-1 से हराया था लेकिन टी20 सीरीज वह 1-2 से गंवा बैठा था। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में सात विकेट से जीत के बाद कहा, ‘(न्यू जीलैंड में) पिछले साल के प्रदर्शन से हमारा काफी आत्वविश्वास बढ़ा है। हमें कैसे खेलना है, इसको लेकर बेहद सकारात्मक थे, हम क्या करना चाहते हैं इसको लेकिर बहुत सुनिश्चित थे। विदेशों में खेलने पर अगर आप घरेलू टीम को दबाव में रखने में सफल रहते हो तो फिर आप अपनी क्रिकेट का आनंद ले सकते हो।’ बताया कैसे लगाएंगे दबाव में उन्होंने कहा, ‘घरेलू टीम के दिमाग में रहता है कि उसे स्वदेश में तो जीतना ही होगा। इसलिए अगर आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हो तो आप वास्तव में उन्हें दबाव में ला सकते हो। पिछले साल हमने यही किया। हमने बीच के ओवरों में उन पर दबाव बनाया, विकेट लिए और स्पिनरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हम इसी जज्बे के साथ इस सीरीज में उतरेंगे।’ आज रात टीम होगी रवाना कोहली ने कहा कि न्यू जीलैंड दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया पर घरेलू सीरीज में जीत बेहद महत्वपूर्ण है। भारतीय टीम सोमवार की रात न्यू जीलैंड के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा, ‘हमने मैच शुरू से होने वाले मैदान पर यही बात की कि हम सीरीज का आखिरी मैच खेल रहे हैं और अगर इसमें जीत दर्ज करते है तो खुशनुमा माहौल में दौरे पर जाएंगे। अगर हार मिलती है तो आप यह सोचकर इसे भुला सकते हैं यह महज एक हार थी।’ माना अब भी सुधार की जरूरत कोहली ने कहा, ‘लेकिन जब आप जीत दर्ज करते हैं और दबाव में जीतते हैं तो इससे आपका मनोबल बढ़ता है और इसे अब हम अपने साथ ले जा रहे हैं।’ न्यू जीलैंड दौरे में सीमित ओवरों के चरण में कोहली ने उन क्षेत्रों की बात की जिनमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘अगर हम पहले बल्लेबाजी करते हैं तो हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी चाहिए और अगर हम छोटे लक्ष्य का बचाव कर रहे हैं तो हमें अच्छी तरह से उसका बचाव करना चाहिए। हम दो मैचों के बाद सीरीज में सहज होकर नहीं खेल सकते, क्योंकि इससे चीजें मुश्किल होती जाएंगी इसलिए हम पहले मैच से ही छाप छोड़ना चाहते हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RATuQW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support