पुणेबीते वर्ष को मुश्किल करार करते हुए भारत के बाएं हाथ के स्पिनर ने गुरुवार को कहा कि वह अपनी गलतियों से सीखे हैं और बल्लेबाजों को हैरान करने के लिए और अधिक वैरिएशन पर काम करेंगे। कुलदीप को लगता है कि बल्लेबाजों ने उनकी गेंदबाजी की वैरिएशन को समझ लिया है। वर्ष 2019 में 25 साल का यह गेंदबाज भारत के लिए कम ही मैच खेला और इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए भी उनका प्रदर्शन लचर ही रहा। कुलदीप ने यहां श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा, ‘2019 काफी कठिन था। मैंने काफी चीजें सीखीं और सबसे बड़ी सकारात्मक बात यह रही कि मैं यह जान पाया कि मैं बेहतर तरीके से रणनीति बना सकता था।’ पढ़ें, इस चाइनामैन बोलर ने कहा, ‘गर मैंने ज्यादा सोचा होता और खुद को ज्यादा समय दिया होता तो मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता था। 2020 में हर मैच में बेहतर रणनीति बनाने की और खुद को और समय देने की कोशिश करूंगा। आपको अगले मैच की रणनीति बनाने के लिए खुद को और समय देना होता है। मैं इस साल मानिसक रूप से अच्छी तरह से तैयार होना चाहता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं निश्चित रूप से विडियो विश्लेषक (बेहतर होने के लिए) की मदद लूंगा और नेट में गेंदबाजी कोच भरत अरुण से बात करूंगा जिसमें हम अलग अलग बल्लेबाजों की मजबूती और कमजोरियों को जान पाएंगे और साथ ही कि वह बल्लेबाज मैदान पर किस तरह बल्लेबाजी करता है।’ 25 वर्षीय कुलदीप ने कहा, ‘अब हर कोई जानता है कि मैं कैसे गेंदबाजी करता हूं। मैं चाइनामैन बोलर हूं जो रॉन्ग-उन, फ्लिपर गेंदबाजी कर सकता हूं। मुझे अपनी गेंदबाजी में बदलाव करने होंगे जिसे बल्लेबाज पहचान ना सकें।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Na79Nv






0 comments:
Post a Comment