Tuesday, January 21, 2020

डु प्लेसिस से छिनी कप्तानी, क्विंटन बने वनडे कैप्टन

जोहानिसबर्गविकेटकीपर बल्लेबाज को मंगलवार को साउथ अफ्रीका की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। कप्तान के रूप में उनकी पहली परीक्षा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ होगी। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच चार फरवरी से केपटाउन में तीन मैचों की सीरीज शुरू होगी। टेस्ट और टी20 टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। चयनकर्ता लिंडा जोंडी ने कहा कि डु प्लेसिस को बाहर करने का मतलब यह नहीं है कि उनका वनडे करियर समाप्त हो गया। पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘हमने फाफ और कागिसो रबाडा को इस सीरीज में विश्राम देने का फैसला किया क्योंकि उन दोनों ने काफी क्रिकेट खेला है। वनडे मैचों के बाद होने वाली टी20 सीरीज के लिए अलग से टीम चुनी जाएगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 और वनडे मैच होंगे।’ साउथ अफ्रीका की वनडे टीम इस प्रकार है : क्विंटन डि कॉक (कप्तान), तेम्बा बावुमा, ब्योर्न फोर्टुइन, बी. हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक्स, सिसंडा मागला, जॉनमैन मलान, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी गिडी, तबरेज शम्सी, लूथो सिपामला, जॉन जान स्मट्स, वैन डर डुसेन, काइल वेरिन।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36cnqZe
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support