Saturday, January 4, 2020

रणजी: मुंबई की दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करेंगे साव

मुंबईन्यू जीलैंड जाने वाली टीम के सदस्य कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रोफी मैच के शुरुआती दिन कंधे में चोट लगाने के बाद मुंबई की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने नहीं उतरेंगे। आगामी न्यू जीलैंड दौरे के लिए साव को भारत ए की दोनों टीमों में चुना गया है। वह शनिवार को यहां दूसरे दिन के खेल के दौरान फील्डिंग के लिए भी मौजूद नहीं थे। टीम 10 जनवरी को न्यू जीलैंड के लिए रवाना होगी। मीडिया मैनेजर ने कहा, ‘पृथ्वी के कंधे में थोड़ा दर्द है। इसलिए वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करेंगे।’ पढ़ें, दिन का खेल समाप्त होने के बाद साव की चोट की स्थिति पर आधिकारिक अपडेट मिलने की उम्मीद है। पृथ्वी शुक्रवार को यहां मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रोफी मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए अपना बायां कंधा चोटिल करा बैठे। यह घटना बांद्रा कुर्ला परिसर पर तीसरे सत्र के दौरान हुई, जब साव ने ओवरथ्रो बचाने के लिए छलांग लगाई। उन्हें तुरंत ही मैदान से बाहर ले जाया गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QJ6yDD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support