Thursday, January 9, 2020

आपत्तिजनक टिप्पणी: पहली बार बोले हार्दिक पंड्या

नई दिल्लीकॉफी विद करण विवाद पर पहली बार ने खुलकर बयान दिया है। महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से विवादों में आने वाले इस ऑलराउंडर ने एक टीवी शो में कहा, 'क्रिकेटर के तौर पर मुझे नहीं पता था कि ऐसा हो जाएगा। मैं एक क्रिकेटर हूं। बॉल किसी और के पाले में थी। मैं कभी भी ऐसी स्थिति में अपने आप को नहीं रखना चाहता था।' बता दें कि इस विवाद की वजह से हार्दिक पंड्या और को टीम इंडिया से भी बाहर रखा गया था। दोनों ने इस मामले में माफी भी मांगी थी। हार्दिक पंड्या हाल फिलहाल में इस वजह से चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने एक जनवरी को अपनी सर्बियन मॉडल गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक से सगाई कर ली थी। नव वर्ष के पहले दिन इस कपल ने इंगेजमेंट की थी। बता दें कि हार्दिक लंबे समय से चोट की वजह से इंटरनैशनल क्रिकेट से बाहर हैं। उनकी कमर की सर्जरी हुई थी और वह फिलहाल फिटनेस पर काम कर रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें- क्या था विवाद उल्लेखनीय है कि 'कॉफी विद करणा जौहर' चैट शो का विवादास्पद एपिसोड जनवरी, 2019 के पहले हफ्ते में प्रसारित हुआ था जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर दोनों क्रिकेटरों की कड़ी आलोचना हुई थी, जिसके बाद इन दोनों को सस्पेंड कर दिया गया था। इस विवाद के चलते ही इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही बुला लिया गया था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने नए न्यायमित्र पीएस नरसिंहा से बात करने के बाद इन खिलाड़ियों पर जांच लंबित रहने तक लगा प्रतिबंध हटाने का फैसला किया था। इन दोनों ने फिर क्रिकेट में वापसी की थी। लगा था दोनों खिलाड़ियों पर जुर्मानायह मामला तब समाप्त हुआ, जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की लोकपाल कमिटी ने हार्दिक पंड्या और केएल राहुल 20-20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। बीसीसीआई लोकपाल के फरमान के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक लाख रुपये 10 शहीद पैरा मिलिट्री फोर्स के कॉन्सटेबल की फैमिली को दिए, जबकि इतनी ही राशि ब्लाइंड क्रिकेट के लिए दिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2t3FarY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support