Monday, January 27, 2020

पेसर फिलैंडर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

जोहानिसबर्गसाउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। फिलैंडर ने इस मैच से पहले अपने देश के लिए तीनों फॉर्मेट में 97 मैच खेले और 261 विकेट लिए। उन्होंने 2011 में पदार्पण किया था। इस मैच में फिलैंडर ने पहली पारी में दो विकेट लिए और दूसरी पारी में उनके हिस्से एक भी विकेट नहीं आया। दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 1.3 ओवर ही फेंके और दूसरे ओवर में ही उन्हें चोट के कारण बाहर जाना पड़ा। अपने आखिरी टेस्ट में वह साउथ अफ्रीका को जीत नहीं दिला सके। पढ़ें, मेजबान टीम को इंग्लैंड ने मैच के चौथे दिन ही 119 रनों से हरा दिया। मैच के बाद फिलैंडर को टोकन देकर सम्मानित किया गया। आईसीसी ने भी उनका फोटो पोस्ट करते हुए उनके करियर रेकॉर्ड के बारे में ट्वीट किया। साउथ अफ्रीकी टेस्ट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, ‘मैं फिलैंडर का उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह टीम उन्हें याद करेगी। हम रात में ड्रैसिंग रूम में उनके साथ बैठेंगे और अपनी यादें ताजा करेंगे।’ यह मैच हालांकि फिलैंडर के लिए कुछ कड़वी यादें लेकर भी आया। उन पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना भी लगा और एक नकारात्मक अंक भी उनके हिस्से में आया। यह सब उनके द्वारा इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को आउट करने के बाद मनाए गए जश्न के कारण हुआ। फिलैंडर ने सीरीज की शुरुआत में ही कह दिया था कि यह उनके करियर की आखिरी सीरीज होगी और वह फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 34 साल के फिलैंडर ने करियर में 64 टेस्ट, 30 वनडे और 7 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। उनके हिस्से में टेस्ट में 224, वनडे में 41 और टी20 इंटरनैशनल में 4 विकेट आए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RuFKsc
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support