Monday, January 6, 2020

ग्रेग चैपल ने की इरफान की तारीफ, याद आई हैटट्रिक

गौरव गुप्ता, मुंबईपूर्व भारतीय क्रिकेटर ने हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहा। संन्यास की घोषणा के बाद उन्होंने का बचाव करते हुए कहा था कि उनका स्विंग पर हमेशा पूर्व की तरह अधिकार बना रहा और उनके प्रदर्शन में गिरावट के लिए तत्कालीन कोच ग्रेग चैपल को दोष देना चीजों को मुद्दों से भटकाना मात्र था। अब भारत के पूर्व कोच ने इरफान की जमकर तारीफ की है। 71 वर्षीय पूर्व भारतीय कोच ने कहा, 'इरफान टीम की जरूरत के अनुसार खेलने में खुश थे। वह न केवल साहसी थे, बल्कि उनके अंदर स्वार्थ की भावना भी नहीं थी।' 2005 से वर्ल्ड कप 2007 तक भारत के कोच रहे इस ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'इरफान ने साबित किया कि वह अच्छे ऑलराउंडर थे। लिमिटेड ओवर के क्रिकेट को छोड़ दिया जाए तो वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट (93 रन, दिल्ली में) में सेंचुरी के करीब थे। उनकी स्विंग बोलिंग जबरदस्त रही।' पढ़ें: पाक के खिलाफ हैटट्रिक का किया जिक्र उन्होंने इरफान पठान द्वारा 2006 में ली गई हैटट्रिक की चर्चा करते हुए कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ कराची में पहले ही ओवर में ली गई हैटट्रिक मेरे लिए उनके यादगार पलों में शामिल है।' बता दें कि राहुल द्रविड़ के कप्तान रहते इरफान को ऑलराउंडर के तौर पर परखा गया। उन्होंने उस वक्त बेहतर प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, चैपल के कोच रहते भारत का प्रदर्शन बहुत प्रभावी नहीं रहा था। वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के नैशनल सिलेक्शन पैनल (NSP) में शामिल हैं। पढ़ें- क्या कहा था इरफान नेपठान ने कहा था, ‘इस तरह की सभी बातें .... लोगों का ग्रेग चैपल को लेकर बात करना, ये सब चीजों को मुद्दों से भटकाना मात्र था। इस तरह की बातें भी सामने आईं कि इरफान दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। उन्होंने एक आभामंडल तैयार कर दिया कि इरफान का स्विंग पर पहले जैसा अधिकार नहीं रहा, लेकिन लोगों को यह समझने की जरूरत है कि पूरे मैच में आपको वैसी स्विंग नहीं मिलेगी, जैसी पहले 10 ओवरों में मिलती है। मैं अब भी गेंद को स्विंग कराने में सक्षम हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QRo9cr
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support