मुंबईभारत ए टीम के साथ न्यू जीलैंड के लिए रवाना होने से महज एक हफ्ते पहले शुक्रवार को यहां मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रोफी मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए बायां कंधा चोटिल करा बैठे। यह घटना बांद्रा कुर्ला परिसर पर तीसरे सत्र के दौरान हुई, जब साव ने ओवरथ्रो बचाने के लिए छलांग लगाई। उन्हें तुरंत ही मैदान से बाहर ले जाया गया। साव को न्यू जीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारत ए टीम में चुना गया और टीम 10 जनवरी को रवाना होगी। वह सीमित ओवरों और चारदिवसीय मैचों के लिये टीम में हैं। दिन का खेल समाप्त होने के बाद मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि साव बेहतर दिख रहे थे। सूर्यकुमार ने कहा, ‘वह (साव) बेहतर दिख रहे थे। मैदान पर वह ठीक नहीं दिख रहे थे, लेकिन अब वह बेहतर दिख रहे हैं। बाद में फिजियो से पूछने के बाद पता चलेगा कि आखिर क्या स्थिति है।’ मुंबई टीम के सूत्र ने बताया कि एहतियातन उनका एमआरआई स्कैन कराया गया है। उल्लेखनीय है कि डोपिंग की वजह से पृथ्वी साव काफी अरसे तक क्रिकेट से बाहर रहे थे। हाल ही में उन्होंने क्रिकेट में वापसी की है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QDhrqw






0 comments:
Post a Comment