नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन इन दिनों क्रिकेट मैदान से दूर, अपनी फैमिली के संग समय बिता रहे हैं। वह हाल में दिल्ली में थे जिसके बाद मध्यप्रदेश के कान्हा पार्क घूमने गए थे। धोनी भले ही सोशल मीडिया पर काफी कम ऐक्टिव रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी उनके फैंस के लिए फोटो पोस्ट करती रहती हैं। साक्षी का एक विडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है जिसमें धोनी उनके बारे में कह रहे हैं कि वह जानबूझकर उनके विडियो बनाती हैं। धोनी विडियो में कहते हैं, 'तुम यह सब इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये सब (विडियो) करती हो, यह चोरी है।' पढ़ें, इस पर साक्षी कहती हैं, 'मैं यह सब करती हूं ताकि आपके फॉलोअर मुझसे भी ऐसे ही प्यार करें। मैं भी तो आपका हिस्सा हूं। मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर यही सवाल सब पूछते हैं कि धोनी कहां हैं, थाला कहां हैं।' हालांकि साक्षी यह सब कहते हुए मुस्कुराती रहती हैं। साक्षी ने इससे पहले भी एक और विडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने पति धोनी को 'स्वीटी-क्यूटी' कहते हुए नजर आ रही थीं। बता दें कि धोनी जुलाई-2019 के बाद से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेले हैं। हालांकि क्रिकेट मैदान से दूर होने के बावजूद भी उनके फैंस कम नहीं हुए हैं। इस बीच उनके संन्यास को लेकर भी लगातार बातें होती रहती हैं। हाल में उन्हें बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी बाहर कर दिया गया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ubbGsN






0 comments:
Post a Comment