Saturday, January 18, 2020

IND vs AUS: रोहित, धवन पर अंतिम फैसला रविवार को ही

नई दिल्लीभारतीय टीम अपनी सलामी जोड़ी और के तीसरे और निर्णायक मैच में खेलने पर फैसला मैच के ही दिन रविवार को लेगी। धवन को दूसरे वनडे में बल्लेबाजी के दौरान पसलियों में चोट लगी थी जबकि रोहित फील्डिंग के दौरान 43वें ओवर में कंधा चोटिल कर बाहर चले गए थे। टीम प्रबंधन इन दोनों पर करीबी नजर रख रहा है और बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मैच में इन दोनों के खेलने पर अंतिम फैसला रविवार को ही लिया जाएगा। पढ़ें, बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘शिखर धवन और रोहित शर्मा अच्छी तरह से उबर रहे हैं। उनकी चोट पर बारीकी से ध्यान दिया जा रहा है और वह अंतिम वनडे में खेलेंगे या नहीं इस पर फैसला कल ही मैच से पहले लिया जाएगा।’ अगर यह दोनों नहीं खेल पाते हैं तो आखिरी मैच में भारतीय बल्लेबाजी पर गंभीर संकट पैदा होगा। भारत ने राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हरा दिया और 3 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल की। इस मैच में जहां शिखर धवन ने 96 रन की शानदार पारी खेली, वहीं रोहित शर्मा ने 42 रन बनाए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2G0nRep
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support